खैरथल

खैरथल में छात्राओं को डिजिटल साक्षरता और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत महिला अधिकारिता विभाग, महिला पुलिस थाना खैरथल एवं स्पेक्ट्रा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय बालिका विद्यालय, खैरथल में गुरुवार को डिजिटल साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग तथा महिला एवं बालिका सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में महिला पुलिस थाना खैरथल के थानाधिकारी नंदलाल ने छात्राओं को साइबर अपराधों से बचने के उपाय, सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग, ऑनलाइन ठगी से बचाव, साइबर हेल्पलाइन 1930, आपातकालीन सहायता नंबर 112 तथा राजकॉप सिटिजन ऐप की जानकारी दी। उन्होंने किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस एवं संबंधित हेल्पलाइन से संपर्क करने का आह्वान किया।
महिला अधिकारिता विभाग के ब्लॉक सुपरवाइजर नीरज शर्मा ने लाड़ो प्रोत्साहन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, डिजिटल साक्षरता, बाल विवाह निषेध, पॉक्सो अधिनियम तथा बालिकाओं के अधिकार एवं सुरक्षा संबंधी जानकारी देते हुए छात्राओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया।
महिला सुरक्षा सलाह केंद्र की लीगल एडवाइजर कोयल जाटव ने घरेलू हिंसा अधिनियम, महिलाओं के कानूनी अधिकार, महिला सहायता सेवाओं एवं उपलब्ध कानूनी सहायता की विस्तार से जानकारी दी। वहीं स्पेक्ट्रा फाउंडेशन के प्रतिनिधि गुलाब शर्मा ने बाल श्रम, बाल विवाह, साइबर सुरक्षा, बच्चों के अधिकार एवं सामाजिक जागरूकता पर छात्राओं को संबोधित करते हुए जागरूक नागरिक बनने का संदेश दिया।
कार्यशाला के दौरान पुलिस विभाग की सुरक्षा सखियों के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर पर भी महिला एवं बालिका सुरक्षा, डिजिटल साक्षरता तथा साइबर जागरूकता अभियान को अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, विभागीय अधिकारियों, सुरक्षा सखी ओमवती एवं सुष्मा सहित बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लेकर साइबर सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button