सिंगरौली

संस्कार वैली इंटरनेशनल स्कूल में ‘एक पेड़ अपने नाम’ अभियान का शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली l​ पर्यावरण संरक्षण एवं धरती को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से संस्कार वैली इंटरनेशनल स्कूल में ‘एक पेड़ अपने नाम’ अभियान की शुरुआत की गई। इस अभिनव पहल के तहत स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने मिलकर परिसर में पौधारोपण किया। संयोगवश, इसी दिन स्कूल की प्रिंसिपल आशा सोनी का जन्मदिन भी था, जिसे उन्होंने अपने नाम का एक पौधा लगाकर खास बनाया।
​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्कूल के डायरेक्टर डॉ. सुरेंद्र कुमार सोनी ने कहा, “वृक्ष आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की नींव हैं। हर व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।”

​प्रिंसिपल आशा सोनी ने कहा कि इस अभियान का मकसद बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्य, संस्कार और पर्यावरण के प्रति उनके कर्तव्यों से जोड़ना है। उन्होंने अभिभावकों से भी खुशी के मौकों पर पौधारोपण करने की अपील की।
​इस दौरान विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया “एक पेड़ अपने नाम, एक जीवन प्रकृति के नाम!” कार्यक्रम के अंत में सभी ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का वचन दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button