साहेबगंज
एसबीआई आरसेटी साहिबगंज में 13 दिवसीय CCTV इंस्टॉलेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थानbसाहिबगंज के माध्यम से 13दिवसीयCCTV Installation and Serviceप्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन आरसेटी के वरिष्ठ संकाय राजहंस कुमार और आजीविका सखी मंडल के डीएम जॉब्स एंड स्किल राजेंद्र कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस प्रशिक्षण में आजीविका सखी मंडल पलाश और आरसेटी के द्वारा मोबलाइज किए गए25प्रशिक्षुओं को भाग लेने का अवसर मिला है।प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं कोCCTV इंस्टॉलेशन और सर्विसिंग की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।इसमें DVR,HDकैमरा,डोम कैमरा इत्यादि की फिटिंग,कनेक्शन और रख-रखाव के बारे में व्यावहारिक ज्ञान दिया जाएगा।प्रशिक्षण कार्यक्रम13दिनों तक चलेगा।आरसेटी का उद्देश्य युवाओं को तकनीकी कौशल देकर स्वरोजगार और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।वही मौके पर आरसेटी के रंजीत कुमार,आकाश कुमार, सुरेंद्र मुर्मू और नीरज शर्मा उपस्थित थे।



