पाकुड़

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर डीएवी पब्लिक स्कूल, पाकुड़ में गूंजा देशभक्ति का स्वर

Patriotic fervor resonated at DAV Public School, Pakur, on the 27th anniversary of Kargil Vijay Diwas.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल, पाकुड़ में शनिवार को कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ श्रद्धा, सम्मान और देशभक्ति के वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अद्वितीय साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य के नेतृत्व में शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों द्वारा शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित एकांकी की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर उपस्थित सभी लोगों को भावुक कर दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रेरणादायी कार्यक्रमों के माध्यम से कारगिल के वीर सैनिकों के शौर्य एवं बलिदान को सजीव रूप में प्रस्तुत किया। कक्षा आठवीं एवं नौवीं के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने पूरे परिसर को राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। विद्यालय की एनसीसी विंग ने आकर्षक मार्च पास्ट एवं अनुशासित प्रदर्शन के माध्यम से सीमा पर तैनात भारतीय सैनिकों की वीरता, दृढ़ संकल्प और राष्ट्र रक्षा के प्रति उनके समर्पण का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए गर्व, सम्मान और प्रेरणा का दिवस है। उन्होंने विद्यार्थियों से देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के हेड बॉय आलोक कुमार ने किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button