मथुरा

वृंदावन में बनेगा रोपवे

आगरा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट,सीएम योगी ने की ये बड़ी घोषणाएं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा-वृंदावन के विश्वस्तरीय विकास और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई बड़े निर्णय लिए हैं। शनिवार को आगरा में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने वृंदावन में रोपवे और मथुरा-वृंदावन रेल मार्ग पर सड़क-रेल संयुक्त परियोजना का प्रस्ताव जल्द शासन को भेजने के निर्देश दिए। इसके साथ ही तीर्थनगरी को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाने, सुरक्षा के लिए 4500 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती और नया वृंदावन पुलिस सर्किल बनाने का खाका तैयार किया गया है। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और जाम की समस्या से निपटने के लिए मुख्यमंत्री ने पीपीपी मॉडल और लैंड पूलिंग योजना के तहत पार्किंग विकसित करने के निर्देश दिए हैं। महायोजना के तहत करीब 700 करोड़ रुपये की लागत से प्रमुख चौराहों का सुदृढ़ीकरण और फ्लाईओवर निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा, दर्शनार्थियों के आवागमन को सुलभ बनाने के लिए 50 छोटी इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का प्रस्ताव भी मांगा गया है। फ्लोटिंग आबादी के अनुसार मिलेगी सुविधा सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि मथुरा-वृंदावन में सफाई व अन्य सुविधाएं यहां आने वाली फ्लोटिंग आबादी (अस्थायी निवासियों) के अनुपात में तय होंगी। इसके लिए मानव संसाधन व उपकरणों की आपूर्ति बढ़ाई जाएगी। यातायात व वीआईपी ड्यूटी के लिए एएसपी यातायात और एएसपी प्रोटोकॉल के नए पद सृजित किए जाएंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button