संभल

राष्ट्रीय पुरोहित परिषद करेगी कांवड़ियों का भावपूर्ण स्वागत।

कांवड़ लाने और कांवड़ियों के स्वागत से मिलता है पुण्य लाभ,पं.सुंदरलाल तिवारी।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सम्भल। श्रावण मास के पावन अवसर पर राष्ट्रीय पुरोहित परिषद ने निर्णय लिया है कि सम्भल में आने वाले कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया जाएगा।सरथल पुलिस चौकी के निकट स्थित शिव मंदिर पर आयोजित परिषद की बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पुरोहित पंडित सुंदरलाल तिवारी,ने की, जबकि संचालन अजय कुमार शर्मा,द्वारा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पंडित कैलाश चंद्र शर्मा,ने कहा कि नगर के पुरोहित, पुजारी एवं पंडित समाज द्वारा सम्भल में आने वाले कांवड़ियों का विभिन्न प्रकार से उत्साहवर्धन अभिनंदन एवं स्वागत किया जाएगा। अध्यक्ष पं. सुंदरलाल तिवारी,ने कहा कि श्रावण मास अत्यंत पुण्यशाली महीना है। इस माह में भगवान भोलेनाथ की कांवड़ लाने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही कांवड़ लाने वालों का उत्साहवर्धन और स्वागत करने वालों पर भी भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न होते हैं। और उन्हें अमिट आशीष प्रदान करते हैं।परिषद द्वारा तय किया गया है। कि श्रावण मास में आने वाले कांवड़ियों के मस्तक पर तिलक लगाकर, हाथ में कलावा बांधकर एवं उन पर पुष्प वर्षा कर उनका भावपूर्ण स्वागत-अभिनंदन किया जाएगा।बैठक में पंडित परमानंद तिवारी,पंडित तरुण भारद्वाज, पंडित पुष्पेंद्र कुमार शर्मा, पंडित आदित्य शर्मा, पंडित नरेश कुमार शर्मा,सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। सभी ने श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा-अर्चना, जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक करने तथा श्रावण के सोमवार को विशेष महत्व देने पर बल दिया।अंत में परिषद ने कांवड़ यात्रियों को सुविधा देने,उनकी सेवा करने एवं स्वागत की सम्पूर्ण योजना बनाने का दायित्व सर्वसम्मति से पंडित नरेश चंद्र शर्मा को सौंपा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button