भरत पुर

जो व्यक्ति सही राह पर चलने की सीख देता है वही गुरु 

गुरु पूर्णिमा पर गुरु के चरणों में नावया शीश, लिया आशीर्वाद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर सहित उपखण्ड मुख्यालय के ग्रामीण अंचल में 29 जुलाई बुधवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की गुरू शिष्य के परस्पर स्नेह का पर्व गुरू पूर्णिमा श्रद्धा, संस्कृति और संकल्प के त्रिवेणी संगम के साथ मनाया गया। इस बार गुरु पूर्णिमा का पर्व का उत्साह केवल परम्परा नहीं, प्रेरणा का पर्व भी बना। वहीं युवा पीढ़ी को सन्त प्रवचनों में डिजिटल चकाचौंध के बीच आत्मिक जागरुकता और जीवन को दिशा देने वाली सीख मिली। वहीं सन्तों और गुरुओं ने कहा कि आज का युवा प्रतिदिन सोशल मीडिया पर किसी ना किसी को फोलो करता है, लेकिन असली फोलोविंग उसी की होनी चाहिए जो व्यक्ति सही राह पर चलने की सीख देता है, वही गुरु है। इस गुरु पूर्णिमा के अवसर पर लोग अपने-अपने गुरुओं के आश्रमों और मन्दिरों सहित घरों में मौजूद गुरुओ के चरण वन्दन कर पूजा अर्चना करते हुए उनका सम्मान कर मेरे जीवन को सफल बनाने का आशीर्वाद लिया। इसी गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भुसावर कस्बे की हिंडौन सड़क मार्ग स्थित प्राचीन कोठी वाले हनुमान मन्दिर और शीतला माता मन्दिर के समीप भक्त मण्डल के सहयोग से राहगीरों को छबील लगाकर शिकंजी मीठा जल का वितरण किया गया। वहीं भक्त मण्डल के सदस्य धनपाल सैनी, विष्णु भगवान गुप्ता, पप्पू शर्मा और जगदीश बैध जी धीरेन्द्र पाण्डेय आदि भक्तों ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर तेज धूप और भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत देने के लिए मानव सेवा की सराहनीय पहल के अंतर्गत नींबू, चीनी, काली मिर्च, सेंधा नमक से निर्मित शिकंजी का कोठी वाले हनुमान जी और शीतला माता को भोग लगाकर राहगीरों को वितरण किया गया। इस शिकंजी वितरण के दौरान सेवा और सहयोग का भाव देखने को मिला।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button