खैरथल

जिला कलेक्टर ने अंबेडकर एवं ज्योतिबा फुले छात्रावासों का किया औचक निरीक्षण

व्यवस्थाओं का लिया जायजा, गुणवत्ता सुधार के दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

खैरथल-तिजारा। जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने बुधवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित राजकीय अंबेडकर छात्रावास एवं ज्योतिबा फुले बालिका छात्रावास, मुंडावर का औचक निरीक्षण कर छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा छात्रावास परिसर की साफ-सफाई, रसोईघर, भोजनशाला एवं अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास अधीक्षकों को निर्देश दिए कि छात्र-छात्राओं के खानपान, स्वास्थ्य एवं अध्ययन व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए।
जिला कलेक्टर ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई का भी आकलन किया। उन्होंने विद्यार्थियों से विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे तथा उन्हें पढ़ाई के प्रति नियमित एवं गंभीर रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने का संदेश देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य का आधार है।
निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने छात्रावास प्रबंधन को विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक एवं आवासीय वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button