बागपत
मछुआ समाज के आरक्षण की मांग को लेकर तीनों विधायकों को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बागपत। मछुआ समाज की विभिन्न उपजातियों को उनकी मूल जातियों के साथ जोड़कर अनुसूचित जाति का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर बुधवार, 29 जुलाई 2026 को जनपद बागपत की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों को ज्ञापन सौंपा गया।
यह ज्ञापन निषाद पार्टी के कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं मत्स्य पालन विभाग के मंत्री डॉ. संजय निषाद के निर्देशानुसार सौंपा गया। निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने छपरौली, बड़ौत और बागपत विधानसभा क्षेत्र के विधायकों से मुलाकात कर मछुआ समाज की आरक्षण संबंधी मांग को विधानसभा में प्रमुखता से उठाने की अपील की।
कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे छपरौली विधायक अजय कुमार को ज्ञापन सौंपा गया। इसके बाद दोपहर 12 बजे बड़ौत विधायक के.पी. मलिक की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि को ज्ञापन दिया गया। तत्पश्चात प्रतिनिधिमंडल बागपत पहुंचा, जहां बागपत विधायक योगेश धामा को ज्ञापन सौंपकर समाज की मांग को विधानसभा में उठाने का आग्रह किया गया।
विधानसभा में आवाज उठाने की अपील
पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि मछुआ समाज की तमाम उपजातियों को उनकी मूल जातियों के साथ जोड़ते हुए अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है। उन्होंने विधायकों से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण विषय को विधानसभा में उठाकर मछुआ समाज के अधिकारों और हितों की पैरवी करें।
निषाद पार्टी जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि समाज के अधिकारों के लिए संगठन पूरी मजबूती के साथ आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर समाज की मांग को सरकार और विधानसभा तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस दौरान संगठन जिला अध्यक्ष रविंद्र कश्यप, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जितेंद्र कश्यप, बड़ौत विधानसभा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, कोषाध्यक्ष लोकेंद्र कश्यप, नगर अध्यक्ष संजय कश्यप, प्रमोद कुमार जैन सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जय निषाद राज।
महामना डॉ. संजय निषाद जिंदाबाद।



