अग्निकांड पीड़ित परिवारों से मिले युवा कांग्रेस कार्यकर्ता, राहत सामग्री व आर्थिक सहायता सौंपी
Youth Congress workers met families affected by the fire incident and handed over relief supplies and financial assistance.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। सदर प्रखंड की पृथ्वीनगर पंचायत अंतर्गत पृथ्वीनगर गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में प्रभावित परिवारों से शुक्रवार को युवा कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष बिलाल शेख के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। ज्ञात हो कि बीते शनिवार को हुई इस अग्निकांड में एक ही परिवार के पांच मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए थे। आग की घटना में घर का समस्त सामान, अनाज, कपड़े, बर्तन, आवश्यक दस्तावेज तथा दैनिक उपयोग की अन्य वस्तुएं नष्ट हो गई थीं, जिससे परिवार को भारी क्षति पहुंची। युवा कांग्रेस की ओर से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता, राशन, कपड़े एवं अन्य आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस दौरान बिलाल शेख ने कहा कि दुख और आपदा की इस घड़ी में कांग्रेस परिवार पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ा है और भविष्य में भी हरसंभव सहयोग करता रहेगा। उन्होंने प्रभावित परिवारों के शीघ्र सामान्य जीवन में लौटने की कामना भी की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जलालुद्दीन शेख, नसीम आलम, रियाज शेख, जवान शेख, नूर इस्लाम, वहीदुर रहमान, अनुकूल शेख, सेंडू शेख, समैल शेख, सलमान शेख, जमाल शेख, जियाउल शेख (उर्फ चिमू), हबीबुर रहमान सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।



