
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। श्याम प्रेमी मंडल वैढ़न के तत्वाधान में चलाए जा रहे “एक पेड़ श्याम के नाम” अभियान के चतुर्थ चरण का आयोजन 31 जुलाई 2026 को उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। अभियान के अंतर्गत गनियारी रोड स्थित बालाजी पेट्रोल पंप के सामने राजू अरोड़ा के ईंटा भट्टा प्लांट परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में श्याम प्रेमी मंडल के सदस्यों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान राजू अरोड़ा ने पौधों की समुचित देखभाल एवं नियमित सिंचाई की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मंडल द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए बधाई दी।
कार्यक्रम का सफल संचालन सुरेन्द्र लोहिया एवं अमन गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। उनके मार्गदर्शन में मंडल के सदस्यों ने पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पंकज अग्रवाल, अमन गुप्ता, सुरेन्द्र लोहिया, अमरदीप भारुका, अमन अग्रवाल, दीपक कटारे, गोविंद सर्राफ, सतेन्द्र पाण्डेय, रौनक अरोड़ा, राजेन्द्र अरोड़ा, मोहित केशरी, अशोक सांवरिया एवं राजू अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी उपस्थित रहे।
श्री श्याम प्रेमी मंडल ने सभी श्याम भक्तों एवं समाजजनों से इस जनकल्याणकारी अभियान से जुड़ने की अपील की। मंडल ने कहा कि “एक पेड़ श्याम के नाम” अभियान केवल वृक्षारोपण नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य का संकल्प है।



