एनसीओईए (सीटू) ने सीसीएल स्वांग परियोजना पदाधिकारी के नाम सौपा 19 सूत्री मांग पत्र।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। सीसीएल के कथारा क्षेत्र अंतर्गत स्वांग – गोविंदपुर फेस 2 में कार्यरत कोयला मजदूरों से संबंधित 19 सूत्री मांग पत्र एनसीओईए (सीटू) के स्वांग गोविंदपुर फेस 2 शाखा के बैनर तले यूनियन के क्षेत्रीय सचिव सह सीसीएल वेलफेयर बोर्ड के सदस्य प्रदीप कुमार विश्वास के नेतृत्व में परियोजना पदाधिकारी के पी.ए. आनंद कुमार मिश्रा को उनके कार्यालय में सौंपा गया।
मौके पर उपस्थित प्रदीप कुमार विश्वास ने कहा कोयला मजदूरों के द्वारा ईमानदारी के साथ उत्पादन कार्य में योगदान देने के बावजूद कोलियरी के अंदर समस्याएं व्याप्त है जिसे कोयल मजदूर के अंदर भारी रोष है। हमारी यूनियन की ओर से 19 सूत्री मांग पत्र प्रबंधन को सौंपा जा रहा है। समय रहते प्रबंधन के तरफ से इसे पूरा करने हेतु सकारात्मक पहल नहीं की जाती है तो हमारी यूनियन बध्य होकर संघर्ष पर जाएगी।
मौके पर उपस्थित यूनियन के स्वांग वाशरी शाखा सचिव -सह- सीटू के राज्य कमेटी सदस्य राकेश कुमार ने कहा आज कोयला उद्योग में 12वां वेतन समझौता के लिए जेबीसीसीआई का गठन एक बड़ा मुद्दा बन चुका है वहीं दूसरी तरफ स्थानीय स्तर पर कोयला मजदूर लगातार अपनी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं सीटू हमेशा उन संघर्षरत कोयला मजदूरों के साथ है।
यूनियन के स्वांग – गोविंदपुर फेस टू के शाखा सचिव गौतम राम ने कहा बकाया संडे और पीएचडी राशि का भुगतान कोयला मजदूरों के बीच एक बड़ा मुद्दा बन गया है। कार्यस्थल पर सुविधाओं का अभाव होना यह एक चिंता का विषय है। इसलिए हमारी यूनियन की तरफ से यह मांग पत्र सोपा जा रहा है।
कार्यक्रम में राजकुमार मल्लाह, राजू चौधरी, बंगाली पासवान, लगनु मुंडा, कैलाश ठाकुर, प्रदीप पासवान, देव श्याम पासवान, मोहम्मद सफीक, मोहम्मद नजीबुल, मोहम्मद इम्तियाजअंसारी, कुलदीप महतो, संजय कुमार, सूरज कुमार, अश्विनी कुमार समेत कई लोग शामिल थे।




