सनातन धर्म और संतों के कथित अपमान के विरोध में राष्ट्र सेवी संगठन का प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा l हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव नगलिया मुंशी स्थित शिव मंदिर परिसर में राष्ट्र सेवी संगठन की बैठक मे विरोध प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्र सेवी संगठन के राष्ट्रीय संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि संतों एवं भगवा वस्त्र का कथित अपमान निंदनीय और असहनीय है। उन्होंने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में विरोध दर्ज कराने के अनेक तरीके हो सकते हैं, लेकिन किसी भी धर्म, उसके प्रतीकों या संत समाज की भावनाओं को आहत करना उचित नहीं है।
संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि संसद भवन परिसर में सांसद पप्पू यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आचरण से सनातन धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने शिव मंदिर परिसर में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और अपना रोष व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देश के करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों की धार्मिक आस्था का सम्मान किया जाना चाहिए तथा किसी भी प्रकार का कथित अपमान स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इस मोके पर रूपचंद चौहान, सुशील चौहान, नरेंद्र सिंह चौहान, साहब सिंह, आकांक्ष, विकास, रूनीत कुमार, लवकुश, सुधांशु, प्रिंस, अंकुल, बबली, थल प्रकाश सहित अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।



