खैरथल
वैश्य समाज की महिलाओ ने मनाया तीज महोत्सव
महिला व युवा विंग की नवीन कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : अंतराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन महिला इकाई के तत्वावधान में रविवार को शहर के महावर भवन में तीज महोत्सव उत्साह व पारंपरिक रंगो के साथ उल्लास पूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम में जयपुर से पधारी वैश्य फेडरेशन की प्रदेश महिला अध्यक्ष चारु गुप्ता ने महिला व युवा विंग की जिला स्तरीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कराया।
इस मौके पर अपने सम्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष ने समाज को संगठित करने का आव्हान करते हुए व्याप्त बुराइयों को समाप्त करने की दिशा में किये जा रहे प्रयासों के बारे विस्तार से बात की।
उन्होंने कहा की हमारा ध्येय है की समाज को नई बुलंदियों पर ले जाने का है समाज में प्री वैडिंग शूट सख्ती से खत्म करना होगा वहीं शादियों में फिजूल खर्ची बढ़ रही है जिससे मध्यम वर्ग बेहद आहत हो रहा है उस पर अंकुश लगाए जाने की अपील की उन्होंने कहा की कई पुरानी रस्मो को सिमित मात्रा में कर कम खर्च करना होगा जिससे बचत हुई राशि को अपने बच्चे बच्चियों के नाम एफ डी बनाई जा सके।
इस भव्य आयोजन में उपस्थित महिलाए हरे रंग की साड़ी, लहरिया परिधान एवं हरी चूड़ीयो में नजर आई
प्रदेश अध्यक्ष चारु गुप्ता, महामंत्री सीमा सेठी व प्रदेश उपाध्यक्ष मीना जैन ने युवा विंग की नवीन जिला कार्यकारिणी के नवनियुक्त अध्यक्ष कृष्ण गोपाल, उपाध्यक्ष मुरारी गोयल व जिला महासचिव नवीन अग्रवाल समेत पूरी कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई । वहीं महिला विंग की जिला अध्यक्ष ज्योति गुप्ता, उपाध्यक्ष कांता महावर व सचिव शालिनी अग्रवाल समेत पूरी कार्यकारिणी ने शपथ ली।



