बरेली
बरेली में अटल साहित्य सम्मान से सम्मानित हुए नासिक के साहित्यकार सुबोध मिश्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वावधान में महालक्ष्मी बाई सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सभागार में अटल साहित्य सम्मान समारोह आयोजित हुआ। नासिक, महाराष्ट्र से आए वरिष्ठ साहित्यकार एवं विद्योत्तमा फाउंडेशन के अध्यक्ष सुबोध मिश्रा को इस वर्ष अटल साहित्य सम्मान से विभूषित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. पवन पुत्र बादल ने की। मुख्य अतिथि नोयडा के साहित्यकार डॉ. संजीव कुमार रहे, जिनके नाम 405 पुस्तकों का लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड है। संयोजन प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. विपिन वार्ष्णेय और संचालन जनपदीय अध्यक्ष डॉ. बृजेश कुमार शर्मा ने किया। ब्रज प्रांत के विभिन्न जनपदों से लगभग 100 साहित्यकार उपस्थित रहे।
डॉ. पवन पुत्र बादल, मिथिलेश श्रीवास्तव, प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. सुरेश बाबू मिश्रा, डॉ. विपिन वार्ष्णेय, डॉ. बृजेश कुमार शर्मा, दिनेश मिश्रा, डॉ. भानु प्रताप सिंह, उमेश चंद्र गुप्ता ने सुबोध मिश्रा का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र, नारियल, गणेश जी का चित्र और प्रतीक चिन्ह देकर अभिनंदन किया।
डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि नई पीढ़ी के हाथों में मोबाइल की जगह किताबें आ जाएं तो समस्याएं हल होंगी। डॉ. सुरेश बाबू मिश्रा ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति में यह सम्मान दिया जाता है। सुबोध मिश्रा ने कहा कि यह सम्मान महाराष्ट्र के हिंदी प्रेमियों का सम्मान है। इस अवसर पर डॉ. बृजेश कुमार शर्मा, उमेश चंद्र गुप्ता, डॉ. विपिन वार्ष्णेय, डॉ. चन्द्र प्रकाश शर्मा, निर्भय सक्सेना, सुरेन्द्र वीनू सिन्हा, मुकेश कुमार सक्सेना, प्रकाश चन्द्र सक्सेना, नीलिमा रावत, आरोही, अनिल शर्मा, उमेश त्रिगुणायत, प्रमोद मिश्रा, सतीश नारायण पाण्डेय, गुरविंदर सिंह, कुलदीप वर्मा, गंगाराम पाल, मनीषा आहूजा, प्रो. विनीता सिंह, पूजा नारंग, अतुल मिश्रा, महेंद्र पाल राही, अनुराग उपाध्याय, प्रवीण शर्मा, ए के जैन को अटल साहित्य शिरोमणि और अटल श्रेष्ठ सृजन सम्मान से अलंकृत किया गया। शिक्षकों-छात्रों को अटल संस्कृति गौरव सम्मान मिला। कार्यक्रम का समापन “वंदे मातरम” से हुआ। आभार डॉ. भानु प्रताप सिंह ने व्यक्त किया।




