साहेबगंज

ब्रह्माकुमारी द्वारा 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान लांच

6 से 20 अगस्त तक स्कूल-कॉलेजों में चलेगा विशेष कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज:-प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय साहिबगंज के जिरवाबाड़ी शाखा में 3 संस्था द्वारा चलाए जा रहे10करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान का मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करके इस अभियान को शुभ आरंभ किया।इस अभियान को 6 से 20 अगस्त तक शहर के सभी स्कूल,कॉलेज,जैप 9, मंडल कारा और भी कई स्थानों पर चलाया जाएगा ताकि हमारे बच्चे,युवा और हर एक नागरिक इस अभियान का हिस्सा बनकर नशा मुक्त रहने की प्रतिज्ञा लेंगे।केंद्र संचालिका बीके बिंदु दीदी ने कहा कि देश की युवा देश का भविष्य है,खासकर स्कूल,कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चे ब्रह्माकुमारी के द्वारा इस अभियान को 15 अगस्त 2020 से चलाया जा रहा है और अब तक कई लोगों ने इस अभियान के द्वारा नशा मुक्त जीवनशैली को अपनाने का संकल्प लिया और उसको साकार भी किया।भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के साथ ब्रह्माकुमारी संस्था ने 4 मार्च 2023 को एक विशेष समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए ताकि इस अभियान के संदेश को जन-जन तक व्यापक रूप से फैलाया जा सके।केंद्र की उप-संचालिका बी के नीतू ने सभी को राजयोग की शिक्षा प्रदान की और मेडिटेशन कराया।अंत मे अतिथियों के द्वारा प्रेरणादाई उद्बोधन दिया गया और नशा मुक्त रहने की सामूहिक प्रतिज्ञा ली गई।वही मौक़े पर राजेश अग्रवाल,अजय यादव,राजेश सिंह,डॉक्टर आरसी पंडित,राजेश यादव,रतन सिन्हा,सुशीला देवी सहित कई लोग मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button