शामली

खेत पर काम कर रहे किसान पुत्र को सांप ने डसा, जिला अस्पताल रेफर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव आल्दी में खेत पर कृषि कार्य कर रहे एक किसान के पुत्र को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।गांव आल्दी निवासी किसान अमर सिंह पुत्र धर्मपाल अपने खेत में कृषि कार्य कर रहा था। इसी दौरान उसे अचानक सांप ने डस लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन उसे नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।सीएचसी में तैनात डॉ. रवि ने बताया कि प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल  रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button