पाकुड़

भूतपूर्व सीएम शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा का हुआ अनावरण, पुण्यतिथि सभा में पहुंचे15 हजार से अधिक लोग

Life-size statue of former CM Shibu Soren unveiled; over 15,000 people attended the memorial gathering.

 नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। पद्म भूषण से सम्मानित झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति आंदोलन के प्रणेता स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को पाकुड़ के पुराने डीसी चौक पर स्थापित उनकी आदमकद प्रतिमा का भव्य समारोह के बीच अनावरण किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों तथा तकरीबन 15  हजार से अधिक लोगों की संख्या में उपस्थित लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रतिमा का अनावरण महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू, उपायुक्त मेघा भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह, झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, प्रदेश कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं नेताओं ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर किया। इसके बाद सभी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। समारोह से पूर्व बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च करते हुए पुराने डीसी चौक पहुंचकर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लिया। आयोजन में हजारों लोगों की उपस्थिति रही। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का संपूर्ण जीवन गरीबों, आदिवासियों, शोषितों एवं वंचितों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने महाजनी प्रथा के खिलाफ संघर्ष, भूमि मुक्ति आंदोलन, सामाजिक जागरूकता, शिक्षा और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए किए गए उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि गुरुजी ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ-साथ झारखंड राज्य के निर्माण के लिए लंबा संघर्ष किया। उनके अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप आज झारखंड अपनी अलग पहचान के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु का त्याग और संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा। प्रदेश कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम ने कहा कि आदिवासी समाज की पहचान और झारखंड राज्य के गठन में स्वर्गीय शिबू सोरेन का योगदान ऐतिहासिक है। उन्होंने लोगों से गुरुजी के आदर्शों का अनुसरण करते हुए शिक्षा, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अन्य वक्ताओं ने भी झारखंड आंदोलन, सामाजिक न्याय, आदिवासी अधिकारों और जनहित के लिए स्वर्गीय शिबू सोरेन के योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने संघर्ष और नेतृत्व से झारखंड को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई तथा जीवनभर जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। जनप्रतिनिधियों, नेताओं एवं नागरिकों ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके सपनों के अनुरूप विकसित, समृद्ध और न्यायपूर्ण झारखंड के निर्माण का संकल्प लिया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी, केंद्रीय समिति सदस्य सह युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील टुडू, उपासना मरांडी, निशा शबनम हाँसदा, उमर फारूक, मिथिलेश घोष, पिंकू शेख, जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां, मुस्लोद्दीन अंसारी, मुनिराम मरांडी, जिला सह सचिव जहूर आलम, तरुण मंडल, कुणाल अल्फ़्रेड हेम्ब्रम, जिला कोषाध्यक्ष बाबुधन मुर्मू, पूर्व जिला सचिव सुलेमान बास्की, युवा जिला सचिव अमित भगत, महिला जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, सचिव सुशीला देवी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दानियल किस्कू, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष कदम रसूल, सचिव दिलीप मरांडी, बुद्धिजीवी जिलाध्यक्ष देवीलाल हांसदा, सचिव सिद्धार्थ शंकर, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, सचिव नूर आलम, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, सचिव राजेश सरकार, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हांसदा, सचिव जावेद आलम, अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा, सचिव जहीरुद्दीन मियां, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल उदूद, सचिव जेम्स सुशील हेम्ब्रम, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, सचिव मैनुद्दीन अंसारी, युवा जिला उपाध्यक्ष दीपू मुर्मू, रेजाउल हक, युवा जिला कोषाध्यक्ष छोटू भगत, महिला जिला उपाध्यक्ष सुष्मिता मुर्मू, अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष रूहुल अमीन, सगीर अंसारी, बुद्धिजीवी जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम, पाकुड़ प्रखंड उपाध्यक्ष अजफारुल शेख, लिट्टीपाड़ा प्रखंड उपाध्यक्ष रंजन साहा, अमड़ापाड़ा प्रखंड उपाध्यक्ष धानो मरांडी, कालिदास मुर्मू, थोमस मुर्मू, ईमरान अंसारी, महेशपुर प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, मैनुद्दीन अंसारी, जिला सदस्य मंटू भगत, जिला सदस्य नारायण भगत, जिला सदस्य अख्तर आलम, जिला सदस्य तनवीर आलम, जिला सदस्य संजीत भगत, रंजीत पंडित, तनवीर अली, संतोष भगत, संजय रजक, मोसरर्फ हुसैन, फुरकान शेख, मोबारक हुसैन, हंजला अंसारी, सोनम हेम्ब्रम, अन्ना मुर्मू, विशजीत दास, सोनू आलम, एखलाकुर अंसारी, रहमान अंसारी, गुलाम अंसारी, जाकिर शेख, नसीम अंसारी, दयानंद भगत, तोहिबुल शेख सहित हज़ारो की संख्या में कार्यकर्ता समर्थक व आम नागरिक उपस्थित थे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button