साहेबगंज

मंत्री दीपक बिरुआ ने डायल 112 बोलेरो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के पुलिस लाइन में आम जनता की सुरक्षा और त्वरित पुलिस सहायता को और मजबूत करने के उद्देश्य से04 अगस्त2026अपराह्न12:00 बजे पुलिस केंद्र,साहिबगंज में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में झारखंड सरकार के राजस्व,निबंधन एवं भूमि सुधार तथा परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने साहिबगंज जिला को डायल112सेवा हेतु उपलब्ध कराए गए नए बोलेरो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
डायल112की इन आधुनिक वाहनों के आने से जिले में आपातकालीन स्थिति में पुलिस की पहुंच और प्रतिक्रिया समय बेहतर होगा।इससे आम लोगों को त्वरित सहायता मिल सकेगी और कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सकेगा।वही इस कार्यक्रम में राजमहल विधायक मो.ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा, केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा,पूर्व मंत्री आलमगीर आलम,जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी,पुलिस पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button