शामली

ऑपरेशन सवेरा के तहत झिंझाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

53 लाख रुपये की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 चौसाना। शामली पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन सवेरा” के तहत थाना झिंझाना पुलिस ने बुधवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 243 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 53 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी कैराना हेमंत कुमार के निकट पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना झिंझाना पुलिस ने ग्राम चौसाना निवासी शोएब पुत्र हनीफ को गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर थाना झिंझाना में मु.अ.सं. 396/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
चौकी प्रभारी राहुल कुमार के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध चोरी, अवैध हथियार, गैंगस्टर अधिनियम तथा अन्य संगीन धाराओं में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किन लोगों के संपर्क में रहकर मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा था और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन शामिल हैं।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राहुल कुमार, हेड कांस्टेबल जहीन अख्तर, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार तथा हेड कांस्टेबल लक्षेंद्र शामिल रहे।
थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना ने जनपदवासियों से अपील की है कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे। “ऑपरेशन सवेरा” में सक्रिय सहयोग करें तथा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से संबंधित किसी भी सूचना को तत्काल पुलिस तक पहुंचाएं, ताकि जनपद को नशामुक्त बनाने के अभियान को और प्रभावी बनाया जा सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button