
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जामताड़ा : करमाटांड़ आगामी 79वें स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 के सफल एवं गरिमामय आयोजन को लेकर गुरुवार को करमाटांड़ प्रखंड सभागार में प्रखंड प्रमुख छोटेलाल कोल की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी ऐजाज हुसैन ने की। इस दौरान विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर समय-सारिणी निर्धारित की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रखंड विकास कार्यालय में सुबह 9:00 बजे, बीआरसी कार्यालय में 9:15 बजे, थाना परिसर में 9:25 बजे, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 9:45 बजे तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 10:15 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। सभी संबंधित विभागों एवं संस्थानों को निर्धारित समय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित करने तथा राष्ट्रीय पर्व को गरिमापूर्ण ढंग से मनाने का निर्देश दिया गया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राएं राष्ट्रगान प्रस्तुत करेंगी तथा थाना प्रभारी को गार्ड ऑफ ऑनर की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में प्रखंड प्रमुख छोटेलाल कोल, उप प्रमुख मुस्लिम अंसारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी ऐजाज हुसैन, पंचायत सचिव युद्ध चिकित्सा पदाधिकारी नंदिता बेरा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सर्कल मरांडी हैदर अली अनीता टुडू प्रतिमंडल सहित पंचायत समिति के सदस्य, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, पंचायत सचिव एवं प्रखंड कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं भव्य रूप से संपन्न कराने का संकल्प लिया।



