भरत पुर

छोंकरवाड़ा कलां में फ्लाईओवर निर्माण से पहले हटाए गए पक्के अतिक्रमण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर (भरतपुर)। भुसावर उपखंड क्षेत्र के गांव छोंकरवाड़ा कलां में राष्ट्रीय राजमार्ग-21 पर प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण कार्य को लेकर शुक्रवार सुबह प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पक्के अतिक्रमण हटाए। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में चार जेसीबी और एक हाइड्रा मशीन की सहायता से सड़क किनारे किए गए पक्के निर्माण ध्वस्त किए गए।
खेरली मोड़ थाना प्रभारी पवन यादव ने बताया कि केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा गांव छोंकरवाड़ा कलां में राष्ट्रीय राजमार्ग-21 पर फ्लाईओवर निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। इसी के तहत भुसावर उपखंड अधिकारी के निर्देशन में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए। खेरली मोड़ सहित चार थानों का पुलिस जाब्ता तथा पुलिस लाइन भरतपुर से बुलाए गए करीब तीन दर्जन अतिरिक्त पुलिसकर्मी मौके पर तैनात रहे। प्रशासन की निगरानी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण हटने के बाद फ्लाईओवर निर्माण कार्य का मार्ग प्रशस्त होगा, जिससे भविष्य में क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुरक्षित यातायात सुविधा मिल सकेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button