भरत पुर
थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों और गंभीर रूप से पीड़ित रोगी की मददगार बनेगी
रक्त कोष फाउंडेशन की पहल पर अपना घर सेवा समिति भुसावर

12 अगस्त बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित होगा रक्तदान शिविर
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल तहसील भुसावर कस्बे में आगामी 12, अगस्त बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी केहरी सिंह पाण्डेय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जहां शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के शरीर में प्राकृतिक रूप से रक्त नहीं बनता है, इसलिए उन्हें जीवित रहने के लिए नियमित रक्त ट्रांसफ्यूजन की आवश्यकता होती है। इसी कमी को पूरा करने के लिए 12 अगस्त बुधवार को सीएचसी पर रक्तकोष फांउडेशन की पहल पर अपनाघर सेवा समिति भुसावर के सहयोग से रक्तदान शिविर को लेकर यह जीवन रक्षक पहल करते हुए लोगों से अपील करते हुए अपनी सराहनीय भागीदारी निभाते हुए पुनीत कार्य में बढ़ चढ़कर शामिल हो कर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे । वही रक्त कोष फाउंडेशन के प्रवक्ता मोहन जोशी,जिला अध्यक्ष एवं सीएचसी भुसावर के सीनियर नर्सिंग ऑफिसर चंद्रशेखर पाण्डेय, और अपनाघर सेवा समिति भुसावर के अध्यक्ष राजकुमार बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों और गंभीर रूप से पीडित रोगी के रक्त आपूर्ति हेतू रक्त कोष फाउंडेशन की पहल पर अपना घर सेवा समिति भुसावर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन 12 अगस्त बुधवार को किया जाएगा, जहां आरबीएम भरतपुर जिले की मेडिकल टीम सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रक्त एकत्रीकरण करेगी। जो थैलेसीमिया जैसी गम्भीर बीमारी से जूझ रहे मासूम बच्चों को एक नया जीवन और समाज में जीने की उम्मीद प्रदान करेगा। वहीं जानकारी साझा करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इस पुनीत कार्य में जुड़ना चाहिए, क्योंकि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदायनी सिद्ध हो सकता है। वहीं सभी से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर में शामिल होकर रक्तदान में सहयोग कर सराहनीय भागीदारी निभाने वाले रक्तवीरों को उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान स्वरुप प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।



