खैरथल

रविदास महाराज की जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा 

पूर्व विधायक रामहेत यादव रहे मौजूद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
खैरथल। नगर परिषद् क्षेत्र खैरथल में शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘कलश वंदन यात्रा’ के स्वागत समारोह में पूर्व विधायक रामहेत यादव ने  कलश वंदना करते हुए यात्रा मे भागीदारी की इस मौके पर पूर्व विधायक रामहेत यादव ने कहा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज ने अपने जीवन से समरसता, समानता, सेवा और मानवता का जो अमूल्य संदेश दिया, जो आज भी समाज को दिशा प्रदान कर रहा है। उनका जीवन हमें जाति-पांति और भेदभाव से ऊपर उठकर प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।इस मौके पर किसान नेता टिल्लू शर्मा,मनीष शर्मा  सहित बड़ी संख्या मे लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button