गोड्डा

गोड्डा मंडल कारा में DC-SP का औचक निरीक्षण

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में है। शनिवार को जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त लोकेश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने मंडल कारा, गोड्डा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जेल के विभिन्न वार्डों का जायजा लेते हुए बंदियों की सुरक्षा, प्रवेश और निकास व्यवस्था, सुरक्षा बलों की तैनाती और निगरानी व्यवस्था की जानकारी ली। अधिकारियों ने कारा परिसर में प्रतिबंधित सामग्री के प्रवेश को रोकने और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की चूक नहीं होने को लेकर संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।वहीं बंदियों को मिलने वाली भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया।उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने कारा प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने और संवेदनशील स्थानों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।वहीं एसपी मुकेश कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल वरीय अधिकारियों को देने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान एसडीओ वैद्यनाथ उरांव, एसडीपीओ आकाश भारद्वाज, डीएसपी हेडक्वार्टर जेपीएन चौधरी समेत अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button