हापुड़

 कांवड़ यात्रा में दिखा अद्भुत नजारा, छोटी खिलौना कार में निकले ‘नन्हे भोले’

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

हापुड़ (यूपी) – सावन के पावन महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान आस्था और भक्ति के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच  हापुड में कांवड़ यात्रा मार्ग पर एक ऐसा अद्भुत नजारा देखने को मिला, जिसने राहगीरों और श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। हरिद्वार से गंगाजल लेकर बुलंदशहर की ओर जा रहे एक नन्हे कांवड़िए ने अपनी अनोखी यात्रा से सभी को आकर्षित कर लिया।

दरअसल, छोटे भोलेनाथ बैटरी से चलने वाली खिलौना कार में सवार होकर कांवड़ यात्रा पर निकले । खिलौना कार को आकर्षक तरीके से सजाया गया था और उसमें बैठा नन्हा कांवड़िया पूरी श्रद्धा के साथ हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे। सड़क से गुजरते श्रद्धालु और राहगीर इस अनोखे दृश्य को देखकर रुक गए और मोबाइल कैमरे में इस पल को कैद करने लगे।नन्हे भोले का यह अंदाज कांवड़ यात्रा में आकर्षण का केंद्र बन गया। किसी ने इसे भोले की भक्ति का अनोखा रूप बताया तो किसी ने नन्हे कांवड़िए के जज्बे को सलाम किया। सोशल मीडिया पर भी नन्हे भोले की तस्वीर और वीडियो खूब चर्चा में रहे। बड़ी कांवड़ के बीच छोटी खिलौना कार वाली यह कांवड़ लोगों के लिए यादगार बन गई ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button