हापुड़

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने शिव मंदिरों में जलाभिषेक की तैयारी का किया निरीक्षण।

जलाअभिषेक को लेकर जिलाधिकारी ने जनपद के प्रसिद्ध शिव मंदिर पर परखी व्यवस्था।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

हापुड । जिलाधिकारी कविता मीणा व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के द्वारा जनपद के प्रसिद्ध शिव प्राचीन मंदिरों में शिवरात्रि पर्व पर होने वाले जलाभिषेक पर की गई तैयारी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने शिव भक्तों को जलाभिषेक के दौरान किसी प्रकार की समस्या ना हो उसके लिए समय से ही व्यवस्था पूर्ण कर दी गई है। जिलाधिकारी द्वारा मंदिरों में की गई बैरिकेडिंग व जलाभिषेक की तैयारी की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने मंदिरों में उचित साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं पेयजल हेतु संबंधित को निर्देशित किया। जलाभिषेक के दौरान कांवड़ियों को किसी प्रकार की समस्या ना हो उसके लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button