पाकुड़
जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में भाजपा का धरना, झारखंड सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
BJP stages sit-in in support of JPSC-JSSC aspirants; raises slogans against the Jharkhand government.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। रांची में जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों द्वारा चलाए जा रहे विरोध प्रदर्शन के समर्थन में भाजपा की पाकुड़ इकाई ने बिरसा चौक के समीप सड़क पर धरना दिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अभ्यर्थियों की मांगों का समर्थन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार से अभ्यर्थियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने तथा उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल करने की मांग की।



