सिंगरौली

मुहेर खदान में रेत-बोल्डर चोरी का भंडाफोड़

मोरवा पुलिस और CISF की संयुक्त कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार; चोरी में लगे 7 ट्रैक्टर जब्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। जिले के मुहेर खदान क्षेत्र में अवैध रूप से रेत और बोल्डर चोरी करने वालों के खिलाफ मोरवा पुलिस और सीआईएसएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त टीम ने खदान में दबिश देकर मौके से रेत-बोल्डर का अवैध उत्खनन करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त सात ट्रैक्टरों को भी जब्त किया है।
जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से पुलिस को सूचना मिल रही थी कि मुहेर खदान से ट्रैक्टरों के माध्यम से बड़े पैमाने पर रेत और बोल्डर चोरी किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा तथा एसडीओपी मोरवा रोशनी कर्मी के मार्गदर्शन में कार्रवाई की योजना बनाई गई।थाना प्रभारी मोरवा डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने सीआईएसएफ टीम के साथ संयुक्त अभियान चलाकर खदान क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके से सात ट्रैक्टरों में रेत और बोल्डर का परिवहन करते हुए आरोपियों को पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना मोरवा में धारा 303(2), 62 बीएनएस के तहत सात अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में मनोज साकेत, अमर साकेत, अरुण साकेत, आकाश साकेत, जितेंद्र कुमार साकेत, रविंद्र कुमार चर्मकार और नीरज साकेत शामिल हैं।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सोनालिका इंटरनेशनल डीआई-35 सहित सात ट्रैक्टर जब्त किए हैं। जब्त वाहनों में पांच ट्रैक्टरों के रजिस्ट्रेशन नंबर MP 66ZA 8727, MP 66ZF 1524, MP 17ZT 1613, MP 66ZC 2867 और MP 66ZF 4909 शामिल हैं, जबकि दो ट्रैक्टर बिना नंबर के पाए गए।संयुक्त कार्रवाई में थाना मोरवा पुलिस, गोरबी चौकी पुलिस, सीआईएसएफ एवं खनिज विभाग की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि अवैध खनन और चोरी जैसी गतिविधियों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button