खैरथल
खैरथल में शिव मंदिर के जीर्णोद्धार पर निकली कलश यात्रा
देवी-देवताओं की प्रतिमा संग श्रद्धालुओं ने किया नगर भ्रमण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल। खैरथल के मातौर रोड स्थित मंदिर के जीर्णोद्धार के अवसर पर विशाल कलश यात्रा शिव मंदिर से प्रारंभ हुई। इसमें पीले वस्त्र धारण किए हुए नर-नारी श्रद्धालु शामिल थे। शोभायात्रा मे रथ पर देवी-देवताओं की प्रतिमाएं रखी गई थीं। रथ के पीछे महिलाएं और बच्चियां कलश लेकर चल रही थीं।सैकड़ों की संख्या मे महिलाएं नाचते-गाते चल रही थी हर तरफ वातावरण भक्तिमय मय नजर आ रहा था यात्रा ने परशुराम मंदिर ,हनुमान मंदिर, श्याम मंदिर, शिवालय सहित विभिन्न देवस्थलों से होते हुए लक्ष्मी नारायण मंदिर तक नगर का भ्रमण किया। बैंड-बाजे और डीजे पर बज रहे भजनों तथा ‘हर हर महादेव’ और ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
कलश यात्रा से पूर्व विद्वान पंडित जन ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन संपन्न कराया। इसमें विकास चौधरी ,प्रेम कौशिक ,शत्तु जांगिड सहित अन्य ने यजमान के रूप में भाग लिया।
इस अवसर पर ऋषि अग्रवाल , शत्तु जांगिड , लाला, , विकास चौधरी, नारायण वर्मा, प्रेम कौशिक , किशन जांगिड, अमित शर्मा , देवी वर्मा,दिनेश चौधरी और राजेंद्र सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
मंदिर मे भजन कीर्तन चल रहे है विकास चौधरी ने बताया शुक्रवार को सुबह हवन होगा उसके बाद आम भण्डारे का आयोजन किया जाएगा


