बरेली

तिरंगा रैली में यातायात नियमों का संदेश भी जरूरी 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। 15 अगस्त को निकाली गई तिरंगा रैली में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को स्वयं हेलमेट लगाकर बाइक चलाते देखना निश्चित रूप से सराहनीय है। इससे जनता में कानून के प्रति सकारात्मक संदेश गया।
लेकिन रैली के दौरान उनके पीछे चल रहे वाहन चालक के सिर पर हेलमेट नजर नहीं आया। यह तस्वीर सवाल खड़ा करती है।
जब यातायात नियमों का पालन कराने और उनका संदेश देने वाले अधिकारी स्वयं नियमों का पालन कर रहे हैं, तो उनके साथ चलने वाले लोगों के लिए वही नियम लागू क्यों नहीं दिखाई देते?
देशभक्ति के साथ अनुशासन का संदेश तभी पूरा होगा जब नियम सबके लिए समान हों। कानून का सम्मान तभी बढ़ेगा जब उसे निभाने में कोई भेद न हो।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button