बरेली
अपना दल (एस) कार्यालय में मनाया स्वतंत्रता दिवस
जिलाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण, देशसेवा का लिया संकल्प

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। स्वतंत्रता दिवस पर अपना दल (एस) के पवन विहार स्थित जिला कार्यालय में धूमधाम से समारोह हुआ। जिलाध्यक्ष एडवोकेट अनुज कुमार गंगवार ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ देश की एकता-अखंडता का संकल्प दोहराया।
उन्होंने कहा कि यह दिन हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग की याद दिलाता है। अपना दल (एस) सामाजिक न्याय और महापुरुषों के विचारों को आगे बढ़ाते हुए कमजोर, शोषित व पिछड़े वर्गों की आवाज उठाने को प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में सतीश गंगवार, सतीश ऋषिवाल, नीरज मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।



