युवक को बंदकर तालिबानी पिटाई करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
तालिबानी पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड (यूपी) – जनपद हापुड के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र मेंनिहत्थे युवक के साथ बर्बरता की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुई है । युवक के साथ तालिबानी पिटाई करने वाले युवकों अंकित और गुरुमुख पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है । बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी अंकित, सीतादेई निवासी गुरमुख को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।
हापुड के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र अंतर्गत गांव लालपुर
मंदिर की धर्मशाला में बैठे युवक से दो युवकों अंकित और गुरुमुख ने बर्बरता करते हुए जमकर पीटा । इस दौरान 31 सेकंड में 19 बार लात , घूंसे, थप्पड़ बरसाये । मामूली कहासुनी के बाद अंकित और गुरुमुख ने युवक को बंधक बनाकर तालिबानी सज़ा देते हुए जमकर पीटा । दोनों दबंगों ने युवक को जमीन पर गिरकर जमकर
लात-घुसे से पिटाई कर दी । जबकि मौके पर उनके एक साथी ने मारपीट करते हुए उनकी वीडियो बना ली और अब सोशल मीडिया में वायरल कर दी । वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मारपीट करने वाले दोनों आरोपियों अंकित और गुरुमुख के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ।
बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पीड़ित विपिन ने थाने में अपने साथ हुई मारपीट की एक शिकायत दी थी , जिसमें अंकित और गुरमुख पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।




