बाराबंकी

भाजपा जिलाध्यक्ष रामसिंह उर्फ़ भुल्लन वर्मा ने फीता काटकर किया अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बाराबंकी। मसौली ग्राम पंचायत रहरामऊ में अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष रामसिंह उर्फ़ भुल्लन वर्मा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों का बखान किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामसिंह उर्फ़ भुल्लन वर्मा ने कहा कि जनता ने कमल पर भरोसा जताया है और ‘कमल का बटन कमाल कर रहा है।’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की ताकत वैश्विक स्तर पर बढ़ी है और भारतीय सैनिकों ने अपनी वीरता का लोहा मनवाया है। सरकार बिना किसी भेदभाव के गरीबों के लिए काम कर रही है और 80 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में कई सरकारें आईं, लेकिन मोदी सरकार ने किसानों को सम्मान देने का काम किया है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है, गुंडागर्दी और दंगों पर रोक लगी है। भाजपा जिलाध्यक्ष  ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं और अकेले बाराबंकी में एक लाख से अधिक लोगों का इलाज हो चुका है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करोड़ों गरीबों को आवास मिले हैं और 2024 में तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने तीन करोड़ और आवास देने का निर्णय लिया।उन्होंने उज्ज्वला योजना का जिक्र करते हुए कहा कि 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को गैस कनेक्शन देकर उन्हें धुएं से मुक्ति दिलाई गई है। प्रधानमंत्री मोदी देशवासियों को अपना परिवार मानकर काम कर रहे हैं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सपा शासनकाल में नौकरियां बिकती थीं, लेकिन वर्तमान सरकार में प्रतिभा और मेधा के आधार पर रोजगार दिया जा रहा है।
इस मौक़े पे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार वर्मा, पंचायत सचिव सुधाकर सिंह, कोटेदार सुनील रावत, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष राम लखन रावत, रामविलास यादव, रुपलाल , विजय सिंह, सुखमीलाल, प्रताप, कूदशील, शिवकैलाश, बजरंग, मालिक राम, राम मनोरथ, गुड्डू, सुरजभान आदि लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button