मथुरा

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर फिर कारसेवा का एलान- स्वामी सच्चिदानंद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आयोजित विशेष लोक अदालत में मुस्लिम पक्ष के अनुपस्थित न रहने पर चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम पक्ष के पास ईदगाह के पक्ष में कोई साक्ष्य उपलब्ध नहीं है। इसलिए वह अदालत की सुनवाई में शामिल होने से बच रहे हैं और मामले को बार-बार टालने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने फिर से ऐलान किया है कि जन्मभूमि पर 6 दिसंबर को कारसेवा होगी। स्वामी सच्चिदानंद ने कहा कि सुलह-समझौते की प्रक्रिया के तहत दोनों पक्षों को अदालत में प्रस्तुत होना था, लेकिन मुस्लिम पक्ष बार-बार कोर्ट में उपस्थित नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी 6 दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर सनातन धर्म के अनुयायी और संत समाज एकत्रित होंगे। यहां पर कारसेवा कर श्रीकृष्ण मंदिर के निर्माण का संकल्प पूरा करेंगे। उन्होंने दावा किया कि हिंदू पक्ष के पास कानूनी और ऐतिहासिक आधार पूरी तरह मजबूत हैं, जबकि मुस्लिम पक्ष के पास अपना पक्ष सिद्ध करने के लिए कोई प्रमाण नहीं है। स्वामी सच्चिदानंद ने कहा कि अब इस मामले को टालने के प्रयास सफल नहीं होंगे और 6 दिसंबर को जन्मभूमि को मुक्त कराकर वहां भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर का निर्माण किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button