झुंझुनू

इंस्पेक्टर वासुदेव मीणा का राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मान 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। जिले के गुढ़ागौड़जी तहसील के भौड़की गांव के लाडले इंस्पेक्टर वासुदेव मीणा को स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मान किया गया। चौथमल शर्मा ने बताया कि देश में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर इंस्पेक्टर मीणा का सीआरपीएफ एवं एनएसजी मे उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा देने पर राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान मीणा के कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण, अनुशासन, साहस एवं राष्ट्र सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इंस्पेक्टर मीणा को मिले इस गौरवपूर्ण सम्मान से राजस्थान के झुंझुनू जिले एवं भोड़की गांव में गर्व एवं खुशी का माहौल है। इंस्पेक्टर के उत्कृष्ट सेवा काल और राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किए जाने से क्षेत्र के युवाओं को राष्ट्र सेवा, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा मिलेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button