साहेबगंज
उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा की अध्यक्षता में बरहेट,पतना,बरहरवा एवं राजमहल प्रखंड की विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में आमजनों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुचारू पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा की अध्यक्षता में उपायुक्त, साहिबगंज द्वारा गठित तकनीकी एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों के संयुक्त दल द्वारा बरहेट,पतना, बरहरवा एवं राजमहल प्रखंड अंतर्गत संचालित विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान संयुक्त दल द्वारा संबंधित जलापूर्ति योजनाओं की भौतिक प्रगति, निर्माण कार्य की गुणवत्ता, जलापूर्ति की स्थिति,तकनीकी मानकों के अनुपालन एवं योजनाओं के संचालन से संबंधित बिंदुओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।अधिकारियों ने स्थल पर योजनाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं की जानकारी ली।उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा ने संबंधित पदाधिकारियों एवं तकनीकी टीम को निर्देशित किया कि जलापूर्ति योजनाओं के कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए।आम नागरिकों को नियमित एवं सुचारू पेयजल उपलब्ध कराने के लिए योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।साथ ही जहां कहीं कार्यों में तकनीकी अथवा अन्य आवश्यक सुधार की जरूरत हो,वहां तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।निरीक्षण के क्रम में संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी,तकनीकी पदाधिकारी एवं संबंधित कनीय अभियंता उपस्थित रहे।अधिकारियों द्वारा स्थल पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराते हुए संयुक्त निरीक्षण दल को योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया गया।


