जालौन

निपुण शिक्षा की जमीनी हकीकत परखने पहुंची राज्य परियोजना कार्यालय की नोडल श्वेता किरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

जालौन। राज्य परियोजना कार्यालय से जनपद की नोडल अधिकारी श्वेता किरण ने गुरुवार को जनपद के विद्यालयों और प्रशिक्षण व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण कर शिक्षा की गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विकासखंड डकोर के प्राथमिक विद्यालय मौखरी तथा कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय कुठौंदा का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने निपुण प्लस ऐप के माध्यम से विद्यार्थियों के अधिगम स्तर का आकलन किया। उन्होंने शिक्षक डायरी, कार्यपुस्तिकाओं, संदर्शिका ट्रैकर, शिक्षक एवं छात्र उपस्थिति पंजिकाओं की भी गहनता से जांच की। साथ ही विद्यालयों में नवीन निपुण लक्ष्य विस्तारीकरण से संबंधित पोस्टरों के चस्पा होने तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी ली।
इसके बाद डकोर ब्लॉक में चल रहे एफएलएन प्रशिक्षण का निरीक्षण कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, शिक्षण पद्धति और प्रतिभागियों की गतिविधियों को बारीकी से देखा।
निरीक्षण के उपरांत नोडल अधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चौधरी के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में निरीक्षण के दौरान सामने आए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से हासिल करने पर जोर दिया गया।
बैठक में समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक एवं एसआरजी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान जिला समन्वयक निपुण भारत मिशन प्रवीण कुमार, जिला समन्वयक प्रशिक्षण दीपेश कुमार सिंह तथा एआरपी मोहित गुप्ता भी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button