
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। शहर के पुरानी अनाज मंडी स्थित जन जन की आस्था के प्रतीक श्री बालाजी मंदिर से चतुर्थ डाक ध्वजा यात्रा शनिवार को खैरथल से मेहंदीपुर बालाजी को रवाना होगी यात्रा संयोजक श्याम सैनी ने बताया कि आचार्य राघव वशिष्ठ द्वारा धर्म ध्वजा का विधिवत पूजा अर्चना कर मुख्य अतिथि व्यापार समिति खैरथल के अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता के द्वारा यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे यात्रा में 101 सदस्यों का शामिल रहेगा।

