जामताड़ा

करमाटांड़ में धार्मिक टिप्पणी पर बवाल, युवक का घर घेरा

तोड़फोड़ के बाद पुलिस वाहन पर हमला रातभर तनाव,बातचीत से सुलझा मामला 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जामताड़ा : करमाटांड़ थाना क्षेत्र के थंडारडीह (नावाडीह) गांव में सोशल मीडिया पर एक धार्मिक टिप्पणी को लेकर भारी बवाल और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।
​विवाद की शुरुआत और उग्र प्रदर्शन ​कथित तौर पर एक धार्मिक मामले में आरोपी की गिरफ्तारी से जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट पर थंडारडीह निवासी भूदेव मंडल द्वारा एक टिप्पणी की गई थी। इस टिप्पणी से आक्रोशित दूसरे पक्ष के करीब दो हजार लोग एकजुट होकर युवक के घर के बाहर पहुंच गए और पूरे गांव को घेर लिया। भीड़ ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की और सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया।
​पुलिस बल पर हमला
​घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDOP), डीएसपी और कई थानों की पुलिस बल मौके पर पहुंची। उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान स्थिति और बिगड़ गई तथा उपद्रवियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को निशाना बना लिया। भीड़ ने एसडीपीओ के वाहन में तोड़फोड़ की और ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस इंस्पेक्टर का मोबाइल फोन भी छीन लिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आसपास के जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाकर पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।
​बातचीत से सुलझा मामला
​रातभर चले भारी तनाव और गहमागहमी के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों के प्रबुद्ध लोगों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित किया। लंबी बातचीत और सूझबूझ के बाद मामले को शांत कराया गया। प्रशासन ने इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च किया और लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। पुलिस ने उपद्रवियों और कानून अपने हाथ में लेने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button