बाराबंकी
ईद मिलादुन्नबी (बारह रबीउल अव्वल) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पीस कमेटी की बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बाराबंकी। आगामी ईद मिलादुन्नबी (बारह रबीउल अव्वल) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के लिए प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने शहाबपुर, सआदतगंज सहित थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक कर झंडा जुलूस को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बीते शनिवार को कस्बा शहाबपुर स्थित अहमद मस्जिद के पास प्रधान प्रतिनिधि हाजी अनीस अफजाल अंसारी के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि सभी त्योहार आपसी भाईचारे मेल मिलाप और सौहार्द का संदेश देते हैं। उन्होंने अपील की कि ईद मिलादुन्नबी के दिन निकलने वाले झंडा जुलूस में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक नारेबाजी अथवा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी से बचें। रविवार को थाना परिसर में आयोजित बैठक में बड़ागांव, मसौली और बांसा सहित क्षेत्र के संभ्रांत लोग शामिल हुए। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि झंडा जुलूस पूर्व निर्धारित मार्गों से ही निकाला जाए और किसी भी प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी या नारेबाजी न की जाए। उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मसौली पुलिस मौजूद रहेगी। बैठक में वरिष्ठ उपनिरीक्षक शमशाद अली, उपनिरीक्षक रामजी पाल, प्रधान प्रतिनिधि शहाबपुर हाजी अनीस अफजाल अंसारी, प्रधान प्रतिनिधि बड़ागांव नूर मोहम्मद, मो. रिहान, इफ्तिखार अंसारी, मोहम्मद हमजा, शाहिद अली बीडीसी, मोहम्मद सलीम, एजाज अहमद सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।



