साहेबगंज

साहिबगंज में पुत्रदा एकादशी पर निकली खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा

जय श्री श्याम के जयकारों से गूंजा शहर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज श्रावण मास की पुत्रदा एकादशी के पावन अवसर पर रविवार को शहर में प्रभु श्री खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा निकाली गई।पुरोहित महेंद्र शर्मा के नेतृत्व में शहर के चौक बाजार स्थित डाकीनाथ महादेव मंदिर के ठाकुरबाड़ी प्रांगण से निशान यात्रा का शुभारंभ हुआ।निशान यात्रा में महिला-पुरुष भक्त हाथों में श्याम का निशान लिए जय श्री श्याम, खाटू श्याम का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे।निशान यात्रा चौक बाजार,गांधी चौक,बाटा रोड, धर्मशाला चौक,महाजनपट्टी, गोपालपुल,भरतिया कॉलोनी होते हुए पुरुषोत्तम गली स्थित श्याम मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई,यात्रा के दौरान पूरा शहर श्याममय हो गया।वहीं खाटू श्याम मंदिर के पुरोहित सोनू पांडे ने एकादशी व्रत की कथा एवं पूजन पाठ किया।वही मौके पर अंकित केजरीवाल,अंकित शर्राफ,प्रियंका,वर्षा अग्रवाल,काजल,दीपशिखा कुमारी,सृष्टि,अमृता,पल्लवी कुमारी,श्रेया मुरारका,संगीता सहित बड़ी संख्या में श्याम भक्त उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button