साहेबगंज
बाढ़ और कटाव से जूझ रहे कारगिल दियारा पहुंचे एसडीओ और सीओ
अधिकारियों ने दिया हरसंभव मदद का भरोसा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज सदर प्रखंड का कारगिल दियारा इन दिनों बाढ़ और भीषण कटाव की चपेट में है। गंगा के बढ़ते जलस्तर और तेज कटाव से स्थानीय लोग भयभीत हैं।रविवार को स्थिति का जायजा लेने सदर एसडीओ अमर जॉन आइंद और सदर सीओ बासुकीनाथ टुडू कारगिल दियारा पहुंचे,उन्होंने कटाव स्थल का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली।मौके पर ग्रामीण-रघुवर,राजकुमार,शिवदयाल भीम,श्रवण महतो,राम सुचित महतो,जनार्दन महतो, दिलीप महतो,केदार महतो,गांधी महतो सहित अन्य लोगों ने अधिकारियों को बताया कि कारगिल दियारा में लगभग 800परिवार बसे हुए हैं,फिलहाल बाढ़ के चलते पूरा इलाका पानी से घिर गया है।आगे ग्रामीणों ने बताया कि कारगिल दियारा के पूर्वी छोर पर तेजी से कटाव हो रहा है,कई घर गंगा में समा चुके हैं और कई घर कटाव के मुहाने पर हैं,जो कभी भी गंगा में विलीन हो सकते हैं।इस दौरान एसडीओ व सीओ ने माइकिंग कर लोगों को भरोसा दिलाया कि आप लोगों को भयभीत नहीं होने के लिए,और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की हिदायत दी है,उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पीड़ित लोगों को हर संभव सुविधा मुहैया कराएगा,साथ ही मवेशियों के लिए चारा की व्यवस्था भी प्रशासन की ओर से की जाएगी।



