खैराचातर में सावन महोत्सव में महिलाओं ने साझा की खुशियां
खैराचातर में गीत-संगीत, समूह नृत्य व प्रतियोगिताओं के साथ झूलों का भी उठाया आनंद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। सावन के अवसर पर रविवार को कसमार प्रखंड के खैराचातर स्थित प्रहरी मेला मैदान के समीप महिलाओं का सावन महोत्सव आयोजित हुआ। खैराचातर पंचायत के साथ आसपास के गांवों से पहुंची दर्जनों महिलाओं ने इसमें भाग लिया। महिलाओं की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पूरे समय उत्सव और उल्लास का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत मनोरंजक गतिविधियों के साथ हुई। गीत-संगीत और समूह नृत्य के अलावा महिलाओं के बीच कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सावन की पारंपरिक छटा बिखेरते हुए महिलाएं हरे रंग की साड़ी, चूड़ी और बिंदी में नजर आईं। कार्यक्रम के दौरान झूलों पर झूलने का भी महिलाओं ने आनंद लिया। इसके बाद सभी ने साथ बैठकर सामूहिक भोजन किया और एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं।
महिलाओं ने कहा कि इस तरह का आयोजन उन्हें अपनी रोजमर्रा की व्यस्तता से कुछ समय निकालकर एक साथ मिलने-जुलने और मनोरंजन करने का अवसर देता है। साथ ही महिलाओं को अपनी प्रतिभा सामने रखने का मंच भी मिलता है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण महिलाओं के बीच आपसी संपर्क, सहयोग और एकजुटता मजबूत होती है। उन्होंने आगे भी सावन महोत्सव जैसे आयोजन करने की इच्छा जताई।
महोत्सव में पूर्व पंसस स्वर्णलता जायसवाल, पूर्व मुखिया प्रतिमा देवी, अनिमा देवी, नीलम जायसवाल, कुमारी मिठू, पार्वती राय, रेखा देवी, सुनीता जायसवाल, अपर्णा देवी, रूमा देवी, प्रमिला देवी, सुमन कुमारी, रितु भगत, पूनम जायसवाल, सपना जायसवाल, मानवी जायसवाल, उज्ज्वला राय, खुशबू कुमारी, उर्मी सिंह, मालती राय, अनीता देवी, कंचन जायसवाल, अष्टमी देवी, गीता देवी, टेसू लता वर्मा, रीता देवी, बेबी देवी, अंशु देवी, संतोषी जायसवाल, श्वेता जायसवाल, सीमा देवी, रेखा जायसवाल, सीमा वर्मा, सुनीता भगत, डोली जायसवाल, सुनीता देवी, अपर्णा देवी, खुशबू दत्ता, रुमा देवी, विमला राय समेत दर्जनों महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम का संचालन नायरा ने किया।



