सिंहपुर पंचायत सचिवालय में ज्ञान केंद्र का हुआ शुभारंभ
विद्यार्थियों को अध्ययन का मिलेगा बेहतर अवसर।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। कसमार प्रखंड के सिंहपुर पंचायत सचिवालय में आज रविवार को ज्ञान केंद्र का शुभारंभ मुखिया मंजू देवी समाजसेविका सरस्वती सिंह शिक्षक गुहीराम कपरदार और काशीनाथ महतो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर ज्ञान केंद्र का शुभ उद्घाटन किए। इस केंद्र के खुलने से स्थानीय युवाओं अध्यनरत छात्र छात्राओं, बुद्धिजीवियों को अध्ययन के लिए पाठ्य सामग्री के साथ विशेष स्थान की प्राप्ति हुई है। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुखिया मंजू देवी ने कहा है कि पंचायत में ज्ञान केंद्र की स्थापना बहुत ही उपयोगी और दूरगामी परिणाम देने वाली पहल है। समाजसेविका सरस्वती सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए युवाओं छात्र छात्राओं बुद्धिजीवियों से इस केंद्र का उपयोग करने की गुहार लगाते हुए कहा कि यह ज्ञान केंद्र विकास और ज्ञान का केंद्र बनेगा। कार्यक्रम के आयोजन में समाजसेवी घनश्याम महतो ,शंकर महतो, मनोरुउद्दीन अंसारी, वार्ड सदस्य चारुबाला देवी ,माधुरी देवी ,पूर्णिमा देवी, सविता देवी, बृजमोहन महतो, रूपेश कुमार शर्मा ,पार्वती देवी, भोलानाथ महतो ,तुलसीदास महतो, मनबोध घांसी ,संयोती देवी सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।



