बुलंदशहर

पिता-बेटी की मौत

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, भतीजी घायल।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
छतारी। अलीगढ़-अनूपशहर नेशनल हाईवे-509 पर नारायणपुर बिजलीघर के पास रविवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-बेटी की मौत हो गई, जबकि उनकी 14 वर्षीय भतीजी घायल हो गई।
अलीगढ़ के जवा थाना क्षेत्र के गांव हैवतपुर निवासी सतीश (40) अपनी बेटी मुस्कान (17) और भतीजी दीक्षा (14) के साथ बाइक से अनूपशहर जा रहे थे। नारायणपुर बिजलीघर के पास सामने से आए अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दानपुर सीएचसी में चिकित्सकों ने सतीश और मुस्कान को मृत घोषित कर दिया। घायल दीक्षा को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह के अनुसार अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button