साहेबगंज
जिला परिषद बोर्ड की बैठक जर्जर पंचायत भवनों की मरम्मत को लेकर प्रस्ताव
16वें वित्त की योजनाओं को जल्द पूरा करने पर जोर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला परिषद बोर्ड की बैठक मंगलवार को जिला परिषद सभागार में जिला परिषद अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में जिले के सभी जर्जर पंचायत भवनों की मरम्मत के संबंध में पंचायती राज विभाग को विस्तृत प्रतिवेदन भेजे जाने पर चर्चा हुई।पिछली बैठक में लिए गए प्रस्तावों की समीक्षा की गई, ज्यादातर प्रस्ताव अनुपालित पाए गए।जिन प्रस्तावों का अनुपालन नहीं हुआ है,उसे शीघ्र अनुपालन करने हेतु जिप अध्यक्ष ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया।साथ ही16वें वित्त आयोग के अंतर्गतZPDPमें ली जाने वाली योजनाओं को जल्द फ्रीज कर जिले के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।बैठक में उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सतीश चंद्रा,जिप उपाध्यक्ष सुनील यादव,परियोजना निदेशक संजय दास,सदस्य अब्दुल बारीक शेख,रणधीर सिंह,प्रताप राय,रानी हांसदा,प्रकाश टोप्पो,जेठा मुर्मू,रंजो कुमारी,मदन हांसदा, सबीना किस्कू,जिला अभियंता मुकेश कुमार बमबम,कार्यपालक पदाधिकारी अनिल कुमार,विद्युत कार्यपालक अभियंता शंभू नाथ चौधरी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।



