बाराबंकी
सावन में भगौली तीर्थ पर उमड़ा आस्था का सैलाब

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बाराबंकी के भगौली तीर्थ स्थित श्री प्रसन्नाथ शिवलिंग पर सावन के अवसर पर महारुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। समाजसेवी संजय यादव मिठवारा द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में भगवान शिव का 1100 लीटर दूध से अभिषेक किया गया।
इस महारुद्राभिषेक के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होंने भगवान शिव के जयकारे लगाए। आसपास के गांवों के साथ-साथ दूर-दराज से भी लोग इस आयोजन में पहुंचे।
अभिषेक के समापन के बाद एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संजय यादव ने बताया कि वह हर वर्ष सावन के महीने में भगवान शिव का अभिषेक कराते हैं।
उन्होंने जानकारी दी कि पिछले वर्ष हरिद्वार से 1100 लीटर गंगाजल मंगवाकर अभिषेक कराया गया था। इस वर्ष यह महारुद्राभिषेक 1100 लीटर दूध से संपन्न हुआ।



