सिंगरौली

वृंदावन धाम से आए शिव कथा वाचक लवलेश महाराज ने किया गौसेवा संस्थान का दौरा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। गौसेवा संस्थान, सिंगरौली में वृंदावन धाम से पधारे शिव कथा वाचक श्री लवलेश महाराज का पावन आगमन हुआ। इस अवसर पर संस्थान के सदस्यों और स्वयंसेवकों ने उनका स्वागत किया।
लवलेश महाराज ने गौमाता का विधिवत पूजन एवं दर्शन किया। इसके बाद उन्होंने संस्थान में संचालित निःस्वार्थ गौसेवा कार्यों का अवलोकन किया और गौसेवा में जुटे सेवकों के समर्पण एवं सेवा-भाव की सराहना की। उन्होंने कहा कि गौसेवा मानवता और करुणा से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति को ऐसे सेवा कार्यों में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
महाराज के आशीर्वचन से गौसेवा संस्थान से जुड़े सदस्यों और स्वयंसेवकों में उत्साह का संचार हुआ। उन्होंने संस्थान के सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर सुरेंद्र कुमार लोहिया, गोपाल अग्रवाल सहित गौसेवा संस्थान की पूरी टीम और बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे। संस्थान के सदस्यों ने कहा कि लवलेश महाराज का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए गौरव के साथ-साथ गौसेवा के कार्यों को और अधिक समर्पण के साथ जारी रखने की प्रेरणा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button