साहेबगंज

साहिबगंज सदर प्रखंड में झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक हुई आयोजित

MMDR बिल को बताया काला कानून

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज सदर प्रखंड अंतर्गत प्रखंड कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष अमरदीप सिंह के आवासीय कार्यालय परिसर में हुई।जिसकी अध्यक्षता अमरदीप सिंह ने की,वही इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष अरुण सिंह,केंद्रीय समिति सदस्य सह जिला उपाध्यक्ष संजीव शामू हेंब्रम,केंद्रीय समिति सदस्य संजय मिश्रा मुख रूप से शामिल हुए।झामुमो जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि खनिज संशोधनMMDRविधेयक बिल से झारखंड की मंईयां सम्मान योजना,अबुआ आवास योजना सहित जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से भाजपा ने यह बिल पास किया है। सभी कार्यकर्ताओं से अपील है कि बूथ स्तर तक इस झारखंड विरोधी विधेयक को बताने का कार्य करें और आगामी7 सितंबर2026के धरना-प्रदर्शन में आने हेतु आग्रह करें।बैठक में केंद्रीय समिति सदस्य संजीव शामू हेंब्रम और संजय मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने झारखंड के विकास को रोकने के लिएMMDR संशोधन बिल पास किया है,जिसका झारखंड मुक्ति मोर्चा विरोध करती है।जो आगामी7सितंबर को झामुमो साहिबगंज जिला के सभी प्रखंडों में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेगी।इसी को लेकर सभी प्रखंडों में व्यापक तैयारी की जा रही है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जन जागरण अभियान चलाकर बूथ स्तर तक आम जनता को इस काले कानून के बारे में बताएं और7सितंबर के धरना-प्रदर्शन में आने के लिए आमंत्रित करें।वही इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अमरदीप सिंह,प्रखंड सचिव इसहाक,प्रखंड उपाध्यक्ष भूषण मंडल,मो.कामरान अहमद,सुरेंद्र मंडल,मो.नियाज अहमद,मो.सिद्दीक,राकेश सिंह,मो.जाबिर, मनीष सिंह,मो.सप्पू,जहरुल इस्लाम,मो.संपूल,टिंकू मंडल, अंजनी कुमारी,सोनी देवी,विक्की मंडल, लालू कुमार यादव,अब्दुल रहीम,मनारूल शेख,जितेंद्र मंडल,समेत सभी11पंचायतो के पंचायत अध्यक्ष,पंचायत सचिव समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button